नई दिल्ली, 3 अगस्त (CRICKETNMORE): बिहार क्रिकेट संघ के सचिव आदित्य वर्मा ने बुधवार को एकबार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को निशाने पर लिया और लोढ़ा समिति की सिफारिशों को पर राय देने के लिए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मरक डेय काट्जू की अध्यक्षता में कानूनी समिति का गठन करने की आलोचना की। वर्मा का कहना है कि बोर्ड लोढ़ा समिति की सिफारिशों को दबाने की कोशिश कर रहा है। ब्रेकिंग: वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बारे में किया ये भयंकर खुलासा।

Advertisement

गौरतलब है कि मंगलवार को बीसीसीआई ने कार्यकारी समिति की बैठक में खेल एवं प्रशासनिक सुधारों पर लोढ़ा समिति की सिफारिशों को समझने के लिए गठित कानूनी समिति का अध्यक्ष काटजू को बनाया है। बिना शर्ट के कोहली ब्रुस ली लगते हैं।

Advertisement

वर्मा ने कहा है कि बीसीसीआई लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करना नहीं चाहती। उन्होंने बीसीआई के काटजू को सलाहकार के तौर पर नियुक्त करने के फैसले को बकवास करार दिया है।

 

वर्मा ने एक बयान में कहा, "बीसीसीआई 18 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को लागू करना नहीं चाहती। यह बीसीसीई द्वारा उठाया गया बकवास कदम है।"

वर्मा ने कहा, "देश की सर्वोच्च न्यायालय ने 18 जुलाई को अपने फैसले में साफ आदेश दिए थे कि बोर्ड चार से छह महीने के भीतर लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करे। अदालत ने साथ ही लोढ़ा समिति से अपील की थी कि वह सिफारिशों को लागू करने में बीसीसीआई की मदद करे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह हैरान करने वाली बात है कि बीसीसीआई न तो सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान कर रही है न ही लोढ़ा समिति का। अगर बीसीसीआई को कोई दिक्कत है तो वह सीधे लोढ़ा समिति से मदद मांग सकती थी।"

वर्मा ने कहा कि बीसीसीआई के अधिकारी अपनी कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते।

वर्मा ने कहा, "सभी जानते हैं कि अभी भी बीसीसीआई के अधिकारी अपनी कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते। यह साफ तौर पर सर्वोच्च न्यायालय की अवहेलना का मामला है।"

Advertisement

बीसीसीआई ने मंगलवार को ही अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलने की घोषणा की थी। वर्मा ने बीसीसीआई के इस फैसले को भी आड़े हाथों लिया है और कहा है कि बोर्ड देश से ज्यादा विदेश में खेल को बढ़ावा देना चाहता है।

वर्मा ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने देश के हर राज्य को बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलने की मंजूरी दी है, लेकिन बीसीसीआई भारत से ज्यादा अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार