टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्तीक अली ट्रॉफी रविवार से देश के तीन स्थानों बेंगलुरु, कोलकाता और वडोदरा में शुरू होगी और इस टूर्नामेंट के साथ ही भारत में घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत होगी। कोविड-19 महामारी के बाद से भारत की यह पहली घरेलू सीरीज होगी।

Advertisement

सभी टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ को हर सेंटर पर मैच शुरू होने से पहले क्वारंटीन रहना होगा और तीन कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा।मौजूदा विजेता कर्नाटक 10 जनवरी को जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ बेंगलुरू में अपना अभियान शुरू करेगी। रविवार को टूर्नामेंट में एलीट ए, बी और सी के मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

एलीट ग्रुप ए मैचों में बेंगलुरु में कर्नाटक का सामना जम्मू कश्मीर से, रेलवे का सामना त्रिपुरा से और पंजाब का सामना उत्तर प्रदेश से होगा।

एलीट ग्रुप बी मैचों में कोलकाता में असम का सामना हैदराबाद से, ओडिशा का बंगाल से और झारखंड का सामना तमिलनाडु से होगा।

एलीट ग्रुप सी मैचों में वडोदरा में बड़ौदा के सामने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के सामने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के सामने महाराष्ट्र की चुनौती होगी।

29 जनवरी को सेमीफाइनल और 31 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार