इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में बुरी तरह फ्लॉप रहे। इन दो मैचों में रूट के बैट से 4 इनिंग में 13 की खराब औसत के साथ सिर्फ 52 रन ही निकले। ऐसे में अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक (Alaister Cook) नाखुश और नाराज हैं और उन्होंने जो रूट के लगातार फेल होने की पीछे की वजह बैजबॉल को बताया है।

Advertisement

बैजबॉल के कारण बिगड़ा रूट का खेल

Advertisement

एलिस्टर कुक का मानना है कि बैजबॉल के कारण जो रूट का खेल बिगड़ चुका है। वो इंग्लिश टीम की वर्तमान अटैकिंग क्रिकेट की रणनीति के कारण कभी-कभी संघर्ष कर रहे हैं। यही वजह है वो बीते समय में रन भी नहीं बना पाए। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'जो रूट सभी फॉर्मेट में इंग्लैंड के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। लेकिन वो इस बैजबॉल युग की खेल की रफ्तार के साथ कभी-कभी संघर्ष करते हैं।'

 

 

वो आगे बोले, 'रूट टीम के दूसरे खिलाड़ियों को अटैकिंग शॉट खेलते हुए देखते हैं जो उन खिलाड़ियों की शैली के अनुरूप है। रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 11,500 से ज्यादा रन बनाए हैं। वो शानदार बल्लेबाज़ हैं। बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम जो कर रहे हैं उसमें जगह बनाने की बेताबी में रूट कभी-कभी आक्रमक और रक्षात्मक खेल का सही संतुलन नहीं बना पा रहे हैं।' इतना ही नहीं कुक ने ये भी साफ कर दिया है कि उन्हें रूट को उन्हीं के अंदाज में बैटिंग करते देखना पसंद है।

आपको बता दें कि एलिस्टर कुक की बाते कहीं ना कहीं बिल्कुल सही नजर आती है। जो रूट विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी इनिंग के दौरान 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। वो मैदान पर आते ही लगातार बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे जिसमें उन्हें कुछ बॉउंड्री मिली, लेकिन वो जल्दी ही अपना विकेट भी खो बैठे।

Advertisement

Also Read: Live Score

ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बैजबॉल युग में रूट खुद को बदलने की कोशिश जारी रखते हैं या अपने अंदाज में ही रन बनाकर वापस फॉर्म में वापसी करते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अब 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार