Advertisement

Most T20 Sixes: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales T20 Records) के पार गुरुवार (1 जनवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंटरनेशनल लीग टी-20 2025-26 के एलिमिनेटर मैच में इतिहास रचने का मौका होगा।

Advertisement

दुबई कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में अगर अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए हेल्स पांच छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में उनके 600 छक्के पूरे हो जाएंगे। हेल्स ने अभी तक 526 मैच की 521 पारियों में 595 छक्के जड़े हैं।

बता दें कि अभी तक चार ही खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। जिसमें क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन का नाम दर्ज हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल-1056

Advertisement

कीरोन पोलार्ड- 981

आंद्रे रसेल-782

निकोलस पूरन- 703

Advertisement

एलेक्स हेल्स-595

वहीं अगर हेल्स 17 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पोलार्ड को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। हेल्स ने अभी तक 521 पारियों में 29.97 की औसत से 14418 रन बनाए हैं, वहीं पोलार्ड के नाम 731 मैच की 649 पारियों में 14434 रन दर्ज हैं। 14562 रन के साथ क्रिस गेल लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।

मौजूदा सीजन में हेल्स का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 10 मैच की 9 पारियों में 24.22 की औसत और 135.40 की स्ट्राईक रेट से 218 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार