ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा के मैदान पर खेले जा रहे पहले एशेज टेस्ट मैच में कंगारू टीम हावी नजर आ रही है और इसके पीछे की वजह कंगारू बल्लेबाज ट्रैविस हेड हैं जिन्होंने पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को 400 के पार जाने में अहम योगदान दिया। हालांकि, 152 रनों की पारी के दौरान एक ऐसा पल भी आया जिसने क्रिकेट फैंस को डरा दिया।

Advertisement

ये पल तब आया जब इंग्लिश स्पीडस्टर मार्क वुड गेंदबाज़ी कर रहे थे और सामने हेड बल्लेबाज़ी कर रहे थे। वुड अपने 19वें ओवर की पहली गेंद डाल रहे थे और उनकी ये 147 KMPH की गेंद सीधा हेड के मुंह पर जा लगी और वो दर्द से छटपटाने लगे। वुड का ये बीमर खाने के बाद वो जिस तरह से मैदान पर गिरे उसे देखकर लगा कि ये चोट काफी गंभीर होने वाली है।

Advertisement

इस घटना के बाद वुड के भी होश उड़े दिखे लेकिन हेड दर्द में होने के बावजूद वुड के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद फीजियो मैदान के बीच आए और उन्होंने हेड की चोट का विश्लेषण किया और कुछ देर बाद हेड फिर से ठीक होकर बल्लेबाज़ी करने लगे।

वो तो गनीमत रही कि हेड के सिर पर हेल्मेट था वरना वुड की ये तेज़ गेंद उनकी जान भी ले सकती थी। हालांकि, खुशखबरी ये है कि हेड बिल्कुल ठीक हैं और अब ऑस्ट्रेलिया को उनसे दूसरी पारी में भी रनों की दरकार होगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कंगारूओं को दूसरी पारी में कितना बड़ा लक्ष्य मिलता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार