भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों को बायो बबल के नियम तोड़ने के चलते आईसोलशन में भेज दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये फैसला तब लिया जब मेलबर्न में शुक्रवार को एक इनडोर रेस्टोरेंट में भारत के पांच खिलाड़ी (रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और ऋषभ पंत) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

लेकिन अब टेस्ट टीम के उपकप्तान को फैंस ने किसी और वजह से भी लताड़ लगाई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस फैन ने बिल की तस्वीर पोस्ट की थी उस बिल में beef (गांय का मांस) का ऑर्डर भी देखा जा सकता है। अपने स्टार खिलाड़ियों को ऐसा करते देख भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है और रोहित शर्मा पर जमककर भड़ास निकाली है।

Advertisement

आइए देखते हैं कि रोहित शर्मा पर लोगों ने किस तरह से अपना गुस्सा जाहिर किया है। VIDEO:'अबे यार नेटवर्क ठीक कर अपना', जब रोहित शर्मा ने अपनी गलतियों का ठीकरा फोड़ा साथी खिलाड़ियों पर

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी को भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम से अलग कर दिया गया है, लेकिन फिर भी ये पांचों खिलाड़ी ट्रेनिंग कर सकते हैं। बीसीसीआई और सीए इस मामले की जांच कर रहे हैं और यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि खिलाड़ियों द्वारा बायो सिक्योर बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

मेलबर्न के एक रेस्टरोरेंट में नवलदीप नाम के फैन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ये पांचों खिलाड़ी खाना ऑर्डर करते हुए दिख रहे हैं। टेबल पर बैठे पांच खिलाड़ियों का वीडियो नवदीप सिंह के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार