मैनचेस्टर, 9 सितम्बर | आस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और मुख्य कोच डारेन लेहमन ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले विकेटकीपर/बल्लेबाज ब्रैड हैडिन की जमकर सराहना की। हैडिन ने इसी वर्ष मार्च में एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला गंवाने के बाद बुधवार को उन्हें अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को यहीं विराम देने की घोषणा कर दी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने लेहमन के हवाले से कहा, "आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए यह एक दुखद दिन है। हैडिन शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन मार्गदर्शक थे। कोच के तौर पर भी मेरे लिए वह एक प्रेरक मेंटर थे।"

लेहमन ने कहा, "हैडिन का व्यक्तित्व शानदार था। युवा खिलाड़ी के तौर पर मैं उनके खिलाफ खेल चुका हूं। मैंने उन्हें एक उच्च स्तरीय खिलाड़ी बनते देखा।" हैडिन के नाम 66 टेस्ट मैचों में 32.98 के औसत से 3,266 रन हैं, जिसमें चार शतक, 262 कैच और आठ स्टम्पिंग शामिल हैं।

स्मिथ ने जब 2013 में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, उस समय दूसरे छोर पर हैडिन मौजूद थे। कप्तान स्मिथ ने अपने करियर के दौरान मार्गदर्शन करने के लिए अनुभवी हैडिन का आभार जताया।

स्मिथ ने कहा, "हैडिन आस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय से उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। मेरी नजर में वह टीम को एकजुट कर खेलने वाले खिलाड़ियों में सर्वोपरि रहे हैं।"

स्मिथ ने कहा, "वह हमेशा टीम के बारे में पहले विचार करते थे। उम्मीद है कि उनकी जगह टीम में शामिल होने वाला खिलाड़ी उनकी विरासत को आगे ले जाएगा। उन्होंने हमेशा मुझे अपने सानिध्य में एक बेहतर खिलाड़ी और एक बेहतर इंसान के रूप में विकसित होने का अवसर दिया। मैं उनका तहेदिल से शुक्रगुजार हूं।"

Advertisement

(आईएएनएस

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार