वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7.3 ओवर में एक विकेट खोकर 13 रन बना लिए थे और 35 रन की बढ़त ले ली है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 53 ओवर में 9 विकेट खोकर 289 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। वहीं वेस्टइंडीज पहली पारी में 108 ओवर में 311 के स्कोर पर ढेर हो गयी। आपको बता दे कि यह डे नाइट टेस्ट मैच है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में तेगनारायण चंद्रपॉल 4(26) का विकेट खो दिया। उन्हें जोश हेज़लवुड ने आउट कर दिया। चंद्रपॉल के आउट होते ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी। स्टंप्स के समय कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 3(20) रन बनाकर खेल रहे थे। चंद्रपॉल पहली पारी में 21(48) रन बनाकर आउट हो गए थे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा ने बनाये। उन्होंने 131 गेंद में 10 चौको की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एलेक्स कैरी ने 49 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ख्वाजा और कैरी ने 96 (99) रन जोड़े। वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 73 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ख्वाजा और कमिंस ने 81 (107) रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अल्ज़ारी जोसेफ ने हासिल किये। केमार रोच ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट  केविन सिंक्लेयर और शमर जोसेफ को मिला। 

वेस्टइंडीज की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन जोशुआ दा सिल्वा ने बनाये। उन्होंने 157 गेंद में 7 चौको की मदद से 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा केवेम हॉज ने 194 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं केविन सिंक्लेयर 98 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपने खाते में जोड़े। जोश हेज़लवुड और नाथन लियोन ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस को एक विकेट मिला। 

 वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान),तेगनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमार रोच, शमर जोसेफ। 

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार