टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हुए भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच का खुमार आज भी फैंस के दिलों से नहीं उतरा है। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार पारी और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ (Haris Rauf) के खिलाफ लगाए दो खूबसूरत छक्के फैंस नहीं भूले हैं। हारिस रउफ के खिलाफ सामने की तरफ लगाया गया छक्का तो इतना अद्भुत था कि उसे आप जितनी बार भी देख लें आपका दिल नहीं भरेगा।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना विराट के इस शानदार छक्के की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष्मान इंडियन आइडल के मंच पर अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे और तभी उन्होंने इस पल को एक बार फिर से फैंस के सामने ला खड़ा किया।

Advertisement

विराट के छक्के की कॉपी करने के साथ ही आयुष्मान खुराना ने हारिस राउफ की भी नकल की। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस शो के एक बेहतरीन सिंगर ऋषि से आयुष्मान खुराना कहते हैं, 'आपको विराट कोहली फॉलो करते हैं, जो एक बहुत बड़ी बात है। साथ ही मुझे अनुष्का शर्मा फॉलो करती हैं लेकिन विराट नहीं और जिसको विराट फॉलो करेंगे उससे सब जलेंगे।'

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से हारने के बावजूद पाकिस्तान की टीम फाइनल तक पहुंची थी लेकिन भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर बाहर हो गई थी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बाकी खिलाड़ियों का साथ ना मिल पाने के कारण टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार