27 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। तमिलनाडु टी- 20 क्रिकेट के दूसरे मैच में बी थिरूवल्लूर टीम के बल्लेबाज बाबा अपराजित ने कराईकुड़ी कालाई टीम के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 63 गेंद पर 118 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। बाबा अपराजित की पारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने यह पारी उस समय खेली जब उनकी टीम को इसकी जरूरत थी। झटका: पहले टी- 20 से भारतीय टीम से बाहर हुआ यह बड़ा खिलाड़ी

Advertisement

टीएनपीएल 2016 के मैच में  वीबी थिरूवल्लूर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए कराईकुड़ी कालाई की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए थे ऐसे में वीबी थिरूवल्लूर टीम को मैच जीतने के लिए 166 रन बनानें थे। इन भारतीय क्रिकेटर्स का कई हसीनाओं के साथ रह चुका है अफेयर

Advertisement

लेकिन वीबी थिरूवल्लूर की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पारी की शरुआत खराब रही ऐसे में बाबा अपराजित ने अपने टीम के लिए मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी की। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी- 20 के लिए भारत की टीम में हुआ चौंकाने वाला फैसला

इस मैच में बाबा अपराजित ने केवल 34 गेंद पर 50 रन जमा डाले थे। अपनी शतकीय पारी के दौरान अपराजित ने 6 छक्के और 12 चौके जड़े थे।  आपको बता दें कि तमिलनाडु क्रिकेट लीग में यह पहला शतक जमाया गया है। तमिलनाडु क्रिकेट लीग में छाया इन सितारों का जादू- देखें फोटो

गौरतलब है कि बाबा अपराजित आईपीएल 2016 में धोनी की टीम पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेलते हैं। वैसे आईपीएल में अपराजित चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रहे थे।  अपराजित ने अबतक टी- 20 में 19 मैच खेलते हुए 381 रन जमाए हैं। बाबा अपराजित वैसे अंडर - 19 वर्ल्ड कर 2012 में भी खेले थे और भारत को विजेता बनानें में खास भूमिका निभाई थी। दिल थामकर इंतजार किजिए: धोनी, कोहली समेत रोहित शर्मा टी- 20 में तो़ड़ने वाले हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अपराजित ने टीएनपीएल में गजब की बल्लेबाजी कर अपने नाम से क्रिकेट प्रेमियों को अपना परिचय दे दिया है और हो सकता है आने वाले समय में बाबा अपराजित भारतीय टीम में भी जगह बनानें में सफल हो जाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार