1 अक्टूबर, मीरपुर (CRICKETNMORE)। मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे में बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 141 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की टीम ने अपने 100 वनडे मैच जीतने का कारनामा कर दिखाया और साथ ही ये रिकॉर्ड बनाने वाली वो 10वीं टीम है।

गंभीर ने कोहली के लिए ऐसा कर पेश की दोस्ती की नई मिसाल, जरूर जानें

Advertisement

इसके अलावा बांग्लादेश की टीम ने लगातार 6 दफा वनडे सीरीज जीतने का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें कि बांग्लादेश की पिछले 6 वनडे में सीरीज जीत इस प्रकार हैं..

Advertisement

जीत 5-0 बनाम जिम्बाब्वे

जीत 3-0 बनाम पाकिस्तान

जीत 2-1बनाम भारत

जीत 2-1 बनाम साउथ अफ्रीका

Advertisement

जीत 3-0 बनाम जिम्बाब्वे

इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने तमीम इकबाल के शानदार शतक 118 और सब्बीर रहमान के 65 रन की बदौलत बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 279 रन बनाए।

कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर,फैंस की दुआओं की जरूरत

Advertisement

इसके अलावा मुशफ़िकुर रहीम 32 और शाकिब अल हसन ने 17 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद नबी, मीरवाइज़ अशरफ और रशीद खान को 2 - 2 विकेट मिला।

280 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम केवल 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसके कारण बांग्लादेश की टीम ने यह मैच 141 रन से जीत ली। अफगानिस्तान के तरफ से बल्लेबाजी में केवल नवरोज़ मंगल 38, रहमत शाह 36 और नजीबुल्लाह वने 26 रन का योगदान दिया।

बुरी खबर: वर्ल्ड कप में अब नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला!

बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में मोशर्रफ होसैन ने 3 विकेट चटकाए और साथ ही तस्कीन अहमद ने 2 और मशरफे मोर्तज़ा, शफ़िउल इस्लाम एवं मोसद्देक होसैन ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच: तमीम इकबाल

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार