WI vs NZ ODI: मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) को रविवार, 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज (WI vs NZ ODI Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही मेहमान टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, कीवी टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ बेन सियर्स (Ben Sears) चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज में होने वाली पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन सियर्स की रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट करके लिखा, "बेन सियर्स आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से टखने (एंकल) की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑकलैंड एसेस के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वह गुयाना में टीम के साथ जुड़ेंगे।"

Advertisement

याद दिला दें कि न्यूजीलैंड की वनडे स्क्वाड में काइल जेमीसन, मैट हेनरी और विलियम ओ'रूर्के जैसे अनुभवी और तगड़े तेज गेंदबाज़ों को नहीं चुना गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चयनकर्ताओं ने ये फैसला अपने खिलाड़ियों के वर्कलोड को ध्यान में रखकर किया है। ऐसे में अचानक बेन सियर्स का चोटिल होना कीवी टीम के लिए सच में एक बड़ा झटका है। हालांकि उनके लिए राहत की खबर ये है कि जैकब डफी मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं जो कि अपने पहले बच्चे का जन्म के कारण इंग्लैंड टेस्ट टूर से बाहर थे।

बात करें अगर बेन लिस्टर की तो ये 30 वर्षीय बाएं हाथ का तेज गेंदबाज़ न्यूजीलैंड की टीम में विविधता लेकर आएगा। उनके पास 4 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल का अनुभव है। इसके अलावा बेन लिस्टर ने 39 फर्स्ट क्लास मैचों में 93 विकेट, 71 लिस्ट ए मैचों में 83 विकेट और 77 टी20 मैचों में 77 विकेट झटके हैं।

न्यूजीलैंड का अपेडिटिड वनडे स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन लिस्टर, नाथन स्मिथ, विल यंग।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार