ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। ब्रैड हॉग को लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए एबी डीविलियर्स से अलग होने का समय आ गया है। ब्रैड हॉग का मानना ​​​​है कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज के भविष्य को लेकर बहुत अधिक अनिश्चितता बनी हुई है।

Advertisement

हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'अगर मैं आरसीबी की जगह होता, तो मैं एबी डीविलियर्स को रिलीज कर देता और उन्हें नहीं रखता क्योंकि उनका भविष्य फाफ डु प्लेसिस की तुलना में थोड़ा अधिक अस्थिर है।' हॉग का मानना ​​है कि फ्रेंचाइजी को उन खिलाड़ियों को चुनना चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हों। 

Advertisement

एबी डीविलियर्स को आईपीएल के इस सीजन में अलग ही भूमिका में देखा गया। आरसीबी ने इस सीजन ग्लेन मैक्सवेल को अधिक जिम्मेदारी दी वहीं डीविलियर्स थोड़ी कम भूमिका में नजर आए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स का आईपीएल का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा। 31.30 की औसत से उन्होंने केवल 313 रन बनाए। 

एबी डीविलियर्स यूएई के मैदानों पर बल्ले से काफी संघर्ष करते हुए नजर आए थे। बता दें कि आईपीएल 2022 के लिए 2 नई टीमें जुड़ रही हैं। आईपीएल के अगले सीजन के प्रारूप में भी बदलाव देखने को मिलेगा। कौन सी फ़्रैंचाइजी अगले सीजन के लिए जुड़ेगी अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं हुआ है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार