आईपीएल में जलवे बिखेरने के बाद अब युवा गेंदबाज़ चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी टी20 मैक्स सीरीज में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। इस सीजन चेतन सकारिया आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, वहीं मुकेश चौधरी ने थाला धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार गेंदबाज़ी करते हुए फैंस का दिल जीता था।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी अगले महीने ब्रिसबेन में समय बिताएंगे। यह दोनों ही तेज गेंदबाज एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सालों से चल रहे एक्सचेंज प्रोग्राम का हिस्सा हैं, जिसके तहत वह टी20 मैक्स सीरीज में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

बता दें कि यह कॉम्पिटिशन ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, जिसके दौरान चेतन सकारिया सनशाइन कोस्ट(Sunshine Coast) टीम का हिस्सा होंगे। वहीं मुकेश चौधरी को व्यंनुम-मानले (Wynnum-Manly)की तरह से खेलने का मौका मिलेगा। इस कॉम्पिटिशन के अलावा चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी बुपा नेशनल क्रिकेट सेंटर में ट्रेनिंग करेंगे और क्वींसलैंड बुल्स प्री-सीजन तैयारियों में भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि टी20 मैक्स सीरीज 18 अगस्त से 04 सितंबर तक खेली जानी है।

चेतन सकारिया की बात करें तो इस बाएं हाथ के टैलेंटिड युवा गेंदबाज़ ने भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है। सकारिया ने अब तक 1 वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान गेंदबाज़ के नाम कुल 3 विकेट दर्ज हैं। वहीं इस साल मुकेश चौधरी ने आईपीएल में डेब्यू किया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 13 मुकाबलों में 16 विकेट हासिल किए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार