Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Dream 11 Team

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार (28 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके ने पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस को 15 रनों से हराकर फाइनल का टिकट प्राप्त किया था, वहीं इसके बाद गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालीफायर मैच में 62 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। यह दोनों ही टीमें बेहद शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Advertisement

इस मुकाबले में आप शुभमन गिल पर दांव खेल सकते हैं। आईपीएल 2023 में गिल ने रनों का अंबार लगाया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका कद काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस सीजन वह 16 मैचों में अब तक 3 शतक और 4 अर्धशतक ठोककर कुल 851 रन बना चुके हैं। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप रविंद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे या ऋतुराज गायकवाड़ को चुन सकते हैं।

CSK vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 28 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

CSK vs GT: Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच से बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 20 ओवर में 233 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 171 रन ही बना सकी थी और यह मैच 62 रनों से गंवा बैठी थी।

CSK vs GT Head-to-Head

Advertisement

कुल - 04
गुजरात टाइटंस - 03
चेन्नई सुपर किंग्स -01

CSK vs GT: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Dream 11 Team

विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़ - शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या
गेंदबाज़ - दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, राशिद खान, मथीशा पथिराना

Chennai Super Kings Probable Playing XI

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), साईं सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार