Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच DC के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने सात-सात मुकाबले खेले हैं जिसमें से वह सिर्फ 2-2 मैच ही जीत सकी है। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब DC ने SRH को 7 रनों से हराया था।

इस मुकाबले में आप दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर दांव खेल सकते हैं। इस सीजन वॉर्नर 7 मैचों में अब तक 4 अर्धशतक ठोक चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 43.71 की औसत से कुल 306 रन बनाए हैं। उपकप्तान के तौर पर आप एडेन मार्कराम या अक्षर पटेल को चुन सकते हैं।

DC vs SRH: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 29 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

DC vs SRH: Pitch Report

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों को काफी मदद करती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं। डीसी बनाम एसआरएच मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। इस मैदान पर पहली इनिंग का सर्वाधिक स्कोर 231 रन रहा है, वहीं पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 से 170 रन बीच रहता है।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला केकेआर और डीसी के बीच खेला गया था। मैच में केकेआर ने 20 ओवर में 127 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिक करके मैच अपने नाम कर लिया था।

DC vs SRH Head-to-Head

कुल - 22
दिल्ली कैपिटल्स -11
सनराइजर्स हैदराबाद - 11

DC vs SRH: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Dream 11 Team

विकेटकीपर - फिल साल्ट
बल्लेबाज़ - डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, एडेन मार्कराम (उपकप्तान), मार्को जानसेन
गेंदबाज़ - कुलदीप यादव, मयंक मारकंडे

Delhi Capitals Probable Playing XI

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अमन हाकिम खान, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI

हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, थंगरासू नटराजन

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार