ICC Cricket World Cup Qualifier: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफायर मुकाबले जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं जिसके सुपर 6 स्टेज के दौरान श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार गन गेंदबाज़ दुष्मंथा चमीरा अपने कंधे पर लगी चोट से उभरने में नाकाम रहे हैं जिस वजह से अब वह अपने रिहैब के लिए वापस अपने घर लौटने वाले हैं। श्रीलंका ने दुष्मंथा चमीरा की रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी है।

Advertisement

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में अब दुष्मंथा चमीरा की जगह श्रीलंका की टीम में 22 वर्षीय युवा गन गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए फैंस को यह जानकारी दी है।

Advertisement

उन्होंने लिखा, 'दुष्मंथा चमीरा अभी भी मांसपेशी की चोट से उबर रहे हैं। उन्हें ये चोट क्वालीफायर के ग्रुप चरण में श्रीलंका के पहले गेम से पहले अभ्यास करते समय लगी थी। इसके बाद दुष्मंथा चमीरा सुपर सिक्स राउंड गेम्स के लिए भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। चमीरा स्वदेश लौटेंगे और आरपीआईसीएस (RPICS) के उच्च प्रदर्शन केंद्र में रिहैब कार्यक्रम में शामिल होंगे। चमीरा की जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया जाएगा।'

बता दें कि दिलशान मदुशंका ने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में श्रीलंका के लिए सिर्फ 2 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.21 की इकोनॉमी से रन खर्चते हुए 2 विकेट हासिल किये हैं। इसके अलावा मदुशंका ने अपनी टीम के लिए 11 टी20 मुकाबलों में कुल 12 विकेट झटके हैं। 

Also Read: Live Scorecard

श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चरिथ असलांका, धनंजया डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना , दुशान हेमंथा, दिलशान मदुशंका

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार