5 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोट के चलते इस महीने होने वाले बांग्लादेश दौरे पर नहीं जा सके। लेकिन उन्हें विश्वास है कि वह नवंबर में भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।

OMG: धोनी का जोरदार खुलासा, इस वजह से वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज से पहले बल्लेबाजी करने उतरे थे..

Advertisement

34 वर्षीय एंडरसन को अभी तीन हफ्ते और आराम करने की सलाह दी गई है।  लेकिन एंडरसन ने कहा है कि वह भारत दौरे से पहले फिट हो जाएंगे औरर 9 नवंबर को टीम इंडिया के खिलाफ राजकोट में होने वाले पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। 

यह भी पढ़े: SALUTE: बेटी थी आईसीयू में भर्ती फिर भी अपने देश के लिए खेलता रहा भारत का यह दिग्गज

Advertisement

एक वेबसाइट से बातचीत में जेम्स एंडरसन न कहा कि “मैं बहुत आश्वस्त हूँ कि मैं भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा लूंगा। यह चोट काफी निराशाजनक है, कुछ ऐसा जिसे मैं ठीक करना चाहता हूं। लेकिन क्रिकेट और खेल में आप चोटिल होते रहते हैं। बस आपको इससे उभरना आना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो जाऊंगा। 

PHOTOS: देखिए विराट कोहली की पूर्व गर्लफ्रेंड, हो जाएंगे खूबसूरती के दीवाने

मैं हमेशा की तरह फिट महसूस कर रहा, मैं अपने आपको बहुत मजबूत महसूस कर रहा हूं। मैं काफी ज्यादा दौड़ लगा रहा हूं औऱ मुझे यकीन है कि वापस पूरा फिट हो जाऊंगा।
एंडरसन लंबे समय सीधे कंधे की चोट से परेशान चल रहे हैं। इसके चलते वह जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। 

2002 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत करने वाले एंडरसन ने 119 टेस्ट मैचों में 463 विकेट झटके हैं। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा और दुनिया के छठे सबसे ज्यादा विकेट लगने वाले गेंदबाज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार