ENG vs IND 3rd ODI: वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बेन डकेट ने शानदार शतक जड़ा, जबकि जैकब बेथेल और जो रूट ने भी अहम पारियां खेलीं। आखिरी ओवरों में जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रन का मुश्किल लक्ष्य खड़ा कर दिया।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 192 रन की बड़ी साझेदारी कर डाली। जैकब बेथेल शतक से चूक गए और 93 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए।

दूसरे छोर पर बेन डकेट ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए 135 गेंदों में 141 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 18 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

मध्य ओवरों में जो रूट ने भी अहम पारी खलते हुए 48 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए। वहीं आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 41 रन की विस्फोटक कैमियो पारी खेलकर इंग्लैंड के स्कोर को और मजबूत कर दिया। इन शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत की ओर से गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, जोश टंग।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार