T20 World Cup 2026 Super 8, India vs West Indies: सेमीफाइनल की टिकट पाने के लिए खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया। रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने ताबड़तोड़ 76 रन की साझेदार कर टीम को स्ट्रोंग फिनिश दिलाई।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार (1 मार्च) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज शाई होप और रोस्टन चेज ने संभली हुई शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 68 रन जोड़े। रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए, वहीं शाई होप ने 33 गेंदों में 32 रन जोड़े। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 27 रन की छोटी, लकिन तेज पारी खेली।
यहां से जिम्मा संभालते हुए रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने पांचवे विकेट के लिए 38 गेंदों में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर डाली। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए, वहीं जेसन होल्डर ने 22 में नाबाद 37 रन ठोके, जिसके चलते टीम ने 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए, वहीं हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 सफलता हासिल की।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन जाएगी। ऐसे में हार टूर्नामेंट में टीम का सफर यहीं खत्म कर देगी।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI) : शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।