24 फरवरी, पुणे (CRICKETNMORE) पुणे में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पारी लड़खड़ा गई है। ये खबर लिखे जाने तक भारत के 3 विकेट केवल65 रन पर गिर गए हैं। दूसरे दिन के खेल का सबसे तेज अपडेट्स

Advertisement

भारत को सबस बड़ा झटका कोहली के विकेट के रूप में मिला जब स्टॉर्क ने अपनी ललचाई गेंद पर कोहली को गच्चा दिया और स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में विराट के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

Advertisement

अपने टेस्ट करियर में पांचवी बार कोहली बिना कोई खाता खोले पवेलियन पहुंचे हैं। भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए कोहली पहली बार आज बिना कोई रन बनाए आउट हुए। आपको बता दे कि पिछले बार जब कोहली भारत में  डक पर आट हुए थे वो साल था 2008। फर्स्ट क्लास मैच में दिल्ली के लिए खेलते हुए उड़ीसा के खिलाफ डक पर आउट हुए थे।

इसके अलावा विराट कोहली के नाम डक पर आउन होने का है अनोखा रिकॉर्ड आगे क्लिक करके देखें..

विराट कोहली लगभग 104 लगातार इंटरनेशनल पारियों के बाद पहली बार डक पर आउट हुए हैं। इस मामले में 8वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगभग 100 लगातार पारियों के बाद डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में सबसे आगे भारत के राहुल द्रविड़ हैं जिन्होंने लगातार 173 पारी के बाद डक पर आउट हुए थे।  सचिन के नाम 136 लगातार पारी के बाद मैच में बिना कोई रन बनाकर आउट हुए थे। अश्विन ने महान कपिल देव के असाधारण रिकॉर्ड को तोड़ दिया, अब कुंबले हैं निशाने पर

गौरतलब है कि साल 2014में इंग्लैंड दौरे पर कोहली 15 पारियों में  3 दफा डक पर आउट हुए थे। उसके बाद से आज कोहली तीनों इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर पहली बार डक पर आउट हुए हैं। आज से पहले कोहली साल 2014 के कार्डिफ वनडे में डक पर आउट हुए थे।

Advertisement

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट मे आखिरी बार कोहली साल 2014 में Old Trafford टेस्ट मैच में डक पर आउट हुए थे. उसके बाद से लगभग 45 पारियों के बाद कोहली बिना कोई रन बनाकर आउट हुए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार