आईपीएल का 14वां सीजन खत्म हो गया और कल से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। इसी बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है।

Advertisement

सौराष्ट्र के बल्लेबाज अवि बारोट जो साल 2020 में रणजी ट्रॉफी की विजेता टीम के सदस्य थे उनका देहांत हो गया है। वो 29 साल के थे और 15 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने सुबह इस खबर की जानकारी दी और कहा कि अवि बारोट एक बेहतरीन क्रिकेटर थे।

क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा,"यहां के सभी सदस्यों को रवि बरोट की देहांत की खबर सुनकर काफी दुख हुआ है।"

बता दें कि अवि बारोट ने भारत के लिए अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कराई है और अपने करियर में कुल 38 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं। बता दें कि बारोट को साल 2011 में बीसीसीआई के अंडर-19 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिला था और उस साल उनके बल्ले से रनों की बौछार हुई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार