टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 50 ओवर के क्रिकेट इतिहास में इतिहास रचने के करीब हैं। रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी करने से सिर्फ एक शतक दूर हैं। रोहित के नाम 237 वनडे मैचों में 29 शतक और 9537 रन हैं। दूसरी ओर, रिकी पोंटिंग ने 375 मैचों में 42 की औसत से 30 शतक और 13704 रन बनाए। क्या रोहित और पोंटिंग के बीच तुलना की जा सकती है? गौतम गंभीर ने इसपर अपनी राय व्यक्त की है।

Advertisement

गौतम गंभीर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को रिकी पोंटिंग से ऊपर रखते हैं। गौतम गंभीर ने भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे की शुरुआत से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए कहा, 'आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि पिछले चार या पांच सालों में उन्होंने इतने शतक बनाए हैं। रोहित शर्मा पिछले पांच-छह वर्षों से पहले लगातार इतने निरंतर नहीं थे। उन्होंने निश्चित रूप से पिछले पांच-छह-सात वर्षों में लगभग 20 शतक बनाए हैं।'

Advertisement

रोहित शर्मा और पोंटिंग के बीच अचानक गंभीर की इतनी बड़ी तुलना ने साथी पैनलिस्ट और भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को अचंभे में डाल दिया। संजय मांजरेकर गौतम गंभीर की बात से पूरी तरह से सहमत नहीं नजर आए जिसपर गंभीर ने कहा, 'रोहित शर्मा रिकी पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी हैं। क्योंकि रिकी का उपमहाद्वीप में sh** रिकॉर्ड है।'

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 3 पर खेलते हुए रिकी पोंटिंग ने भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले गए एकदिवसीय मैचों में कुल 41 की औसत से रन बनाए हैं। लेकिन, उनके शतकों के कॉलम में भारी अंतर नजर आता है। रिकी पोंटिंग ने उपमहाद्वीप में वनडे क्रिकेट में कुल 30 में से केवल छह शतक लगाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार