भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड इलेवन चुनी है। यहां उन्होंने इस टीम में उन खिलाड़ियों को रखा है जिसके खिलाफ वो अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान खेले। यही वजह से इस लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। गौतम गंभीर की टीम में तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी और तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जगह मिली है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्स कीड़ा के साथ बात करते हुए अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड इलवेन (जिनके खिलाफ वो खेले) चुनी। उन्होंने यहां सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन को चुना। इनके अलावा उन्होंने एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह दी जो कि एक धाकड़ ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स हैं।

Advertisement

11 खिलाड़ियों को चुनते हुए गौतम गंभीर की पसंद में तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी भी रहे जो कि पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज़ इंज़माम उल हक, हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक और घातक गेंदबाज़ शोएब अख्तर हैं।

ये भी जान लीजिए कि गौतम गंभीर ने अपनी टीम में साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी एबी डी विलियर्स और मोर्ने मोर्कल को चुना। उन्होंने वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड के एक-एक खिलाड़ी जो कि ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन और एंड्रूय फ्लिंटॉफ है उनको भी जगह दी।

Advertisement

गौतम गंभीर की ऑल टाइम वर्ल्ड इलेवन (जिनके खिलाफ वो खेले)

एडम गिलक्रिस्ट, मैथ्यू हेडन, एबी डी विलियर्स, ब्रायन लारा, एंड्रयू साइमंड्स, इंजमाम उल हक, अब्दुल रज्जाक, मुथैया मुरलीधरन, शोएब अख्तर, मोर्ने मोर्कल, एंड्यू फ्लिंटॉफ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार