17 साल के पृथ्वी शॉ ने किया क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी

Updated: Thu, Jan 05 2017 16:17 IST
17 साल के पृथ्वी शॉ ने किया क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी ()

5 जनवरी, मुंबई (CRICKETNMORE)। 17 साल  के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी मे कमाल करते हुए अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में शतक जमाकर इतिहास लिख दिया है।रणजी ट्रॉफी 2016- 17 के पहले सेमीफाइनल में  तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए इस किशोर बल्लेबाज ने 120 रन की पारी खेली। मुंबई के तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर शतक जमाने वाले पृथ्वी शॉ मुंबई के 13वें खिलाड़ी बन गए हैं।  कप्तानी पद से हटने के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन ने माही के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

इसके साथ – साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले पृथ्वी मुंबई के 9वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस लिस्ट  में क्रिकेट के भगवान सचिन भी शामिल हैं। जिन्होंने भी मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे ंडेब्यू करते हुए शतक जमाने का करिश्मा कर दिखाया है। 

साक्षी सिंह धोनी ने अपने पति धोनी के कप्तानी छोड़ने पर दिया ये प्यार भरा जबाव..

अपनी 120 रन की पारी में पृथ्वी शॉ ने 175 गेंद का सामना किया और 13 चौके के अलावा छक्के भी जड़ने में सफल रहे। कप्तान के तौर पर धोनी के बनाए गए इस रिकॉर्ड को तोड़पाना है मुश्किल

रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई की टीम ने 6 विकेट से तमिलनाडु को हराकर फाइनल में प्रेवेश पा लिया है। जहां गुजरात की टीम मुंबई के खिलाफ रणजी का फाइनल मैच खेलेगी।

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह 46वीं बार है जब मुंबई की टीम रणजी के फाइनल में पहुंची है। गांगुली को पहले से ही पता था कि धोनी छोड़ने वाले हैं टी- 20 और वनडे टीम की कप्तानी: खुलासा

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें