हैदराबाद, 9 अप्रैल| राशिद खान (3/19) और भुवनेश्वर कुमार (2-21) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के तहत रविवार को जारी मुकाबले में गुजरात लॉयंस टीम को 135 रनों पर सीमित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 135 रन बनाए। ड्वेन स्मिथ ने सबसे अधिक 37 रन बनाए जबकि जेसन रॉय ने 31 रनों का योगदान दिया। दिनेश कार्तिक के भी बल्ले से 30 रन निकले। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

गुजरात की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे रॉय ने ब्रैंडन मेक्लम (5) ने पहले विकेट के लिए 35 रन ही जोड़े थे कि राशिद ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मेक्लम को पगबाधा आउट कर टीम को पहला झटका दिया। 

इसके बाद छठे ओवर में गेंदबाजी संभालते हुए भुवनेश्वर में मेक्लम के आउट होने के बाद रॉय को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कर गुजरात की टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया। 

राशिद ने अगले ओवर में गेंदबाजी कर फिर अपना कमाल दिखाया और एरॉन फिंच (3) तथा सुरेश रैना (5) को पिच पर टिकने का भी मौका न देते हुए पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। 

गुजरात की टीम केवल 57 रनों पर ही अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। कार्तिक और स्मिथ ने पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की अहम साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया, लेकिन भुवनेश्वर ने स्मिथ को 113 के कुलयोग पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। 

स्मिथ के आउट होने के बाद कार्तिक भी पिच पर अधिक देर तक नहीं टिके और आशीष नेहरा की गेंद पर नमन ओझा के हाथों 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। इस ओवर की चौथी गेंद पर राशिद ने धवल कुलकर्णी (1) को रन आउट कर गुजरात टीम का सातवां विकेट गिराया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इसके बाद प्रवीण कुमार (7) और बासिल थाम्पी (13) ने आठवें विकेट के लिए ओवरों की समाप्ति तक 20 रन जोड़कर टीम का स्कोर 135 तक पहुंचाया।  राशिद और भुवनेश्वर के अलावा नेहरा को एक विकेट मिला। गुजरात के बल्लेबाज धवल कुलकर्णी रन आउट हुए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार