इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। टीम में चैंपियन इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है। बता दें कि इंग्लैंड ने रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 

Advertisement

इस टीम में भारत और पाकिस्तान के दो-दो, वहीं न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। 

Advertisement

बतौर ओपनर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को चुना गया है। जिन्होंने इंग्लैंड को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया। बटलर ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 225 रन बनाए, वहीं एलेक्स हेल्स के बल्ले से भी 212 रन आए। 

तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। चौथे नंबर पर कोहली के साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 239 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स पांचवें और सिकंदर रजा छठे नंबर पर हैं।  

गेंदबाजी में एकमात्र स्पिनर शादाब खान हैं, जिन्होंने 11 विकेट लेने के साथ-साथ 98 रन भी बनाए। 13 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने सैम करन,एनरिक नॉर्खिया, मार्क वुड और शाहीन अफदीरी को तेज गेंदबाजी के लिए चुना गया है।

हार्दिक पांड्या को टीम का 12वां खिलाड़ी बनाया गया है। 

Advertisement

आईसीसी द्वारा चुनी गई टी-20 वर्ल्ड कप 2022 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

जोस बटलर, एलेक्स हेल्स,विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स,सिकंदर रजा, शादाब खान, सैम करन, एनरिक नॉर्खिया, मार्क वुड और शाहीन अफरीदी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार