दुबई, 1 मई | अमेरिका में क्रिकेट की शीर्ष संस्था अमेरिकी क्रिकेट संघ (यूएसएसीए) के भविष्य को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पूर्ण परिषद ने कहा है कि वह जून में होने वाली अपनी बैठक में यूएसएसीए के निष्कासन पर विचार करेगा। यूएसएसीए के निष्कासन पर विचार करने के पीछे आईसीसी का तर्क है कि संघ ने अमेरिका में क्रिकेट समुदाय को एक करने का प्रयास नहीं किया। 

Advertisement

यूएसएसीए को आईसीसी ने 2015 में पहले से ही अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित कर दिया है। यह पिछले 12 वर्षो में उस पर तीसरा प्रतिबंध है। अमेरिका को अगर जून में होने वाली आईसीसी की बैठक से निष्कासित नहीं किया जाता है तो वह आईसीसी का सदस्य रहेगा लेकिन उस पर अस्थायी प्रतिबंध जारी रहेगा। 

Advertisement

वेबसाइट ने आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन के हवाले से लिखा है, "इस प्रस्ताव को मंजूरी देने का फैसला आईसीसी बोर्ड ने हल्क में नहीं लिया था। इन दो वर्षो में हमारा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि अमेरिका में क्रिकेट समुदाय एकजुट हो सके और यूएसएसीए खेल को देश में फैला सके।" उन्होंने कहा, "इतना समय लगाने के बाद और यूएसएसीए से मिले बेहद कम सहयोग के बाद आईसीसी बोर्ड का यह मानना है कि उसकी पूर्ण परिषद के पास यूएसएसीए को आईसीसी से निष्कासित करने का एक मात्र विकल्प है।"

उन्होंने कहा, "यूएसएसीए का प्रक्रिया में हिस्सा लेने से इनकार करना, बुनियादी जरूरतों को पूरा करने, जानकरी एकत्रित करने के लिए भेजी गई मांग को मानने और आईसीसी के मान्यता प्राप्त संविधान को लागू करने जैसे सभी अहम जरूरतों का पावन न करने और खेल को एक न करने में असफल होना इसके पीछे की वजह हैं।"

आईसीसी बोर्ड का कहना है कि अमेरिका में क्रिकेट समुदाय पूरी तरह बिखरा है और उन्हें नहीं लगता कि यूएसएसीए देश में क्रिकेट संबंधित गतिविधियां का चला सकता है। उसका कहना है कि सिर्फ कुछ छोटे संघ ही यूएसएसीए का हिस्सा हैं जबकि बड़ी तादाद में लोगों ने इससे न जुड़ने का फैसला किया है। अप्रैल में यूएसएसीए ने कहा था कि उनके सदस्ययों ने आईसीसी के मान्यता प्राप्त संविधान को लागू करने के खिलाफ वोट दिया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार