नई दिल्ली, 7 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को साफ कर दिया कि भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी और इसके लिए टीम का चयन 8 मई को किया जाएगा। बीसीसीआई ने यहां आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में यह फैसला लिया। बाद में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। 

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, "एसजीएम में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।"

Advertisement

बीसीसीआई ने कहा कि इस टूर्नामेंट हेतु भारतीय टीम का चयन सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति की बैठक में किया जाएगा।  

इसके अलावा इस बैठक में सर्वसम्मति से बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को प्राधिकृत करने का फैसला लिया। इसके तहत वह बोर्ड के हित में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ वार्ता को जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने बीते सप्ताह अपने बोर्ड की बैठक में आय में बीसीसीआई के हिस्से को कम करने के लिए ऐतिहासिक मतदान किया था। इससे नाराज बीसीसीआई ने 1 से 18 जून तक इंग्लैंड में होने वाले चैम्पियंस ट्राफी से हाथ खींचने के विचार से टीम की घोषणा के लिए तय अंतिम तारीख तक टीम नहीं चुनी। 

Advertisement

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम घोषित करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल तक की थी।

बीसीसीआई की मंशा आईसीसी के साथ जारी रार के कारण टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड नहीं भेजने की थी। इससे आईसीसी और स्थानीय आयोजकों को काफी नुकसान होता और फिर ऐसा करते हुए भारत आईसीसी पर अपनी बात मनवाने का दबाव बना सकता था।

इसकी भनक लगते ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीते गुरुवार को बीसीसीआई को आड़े हाथों लेते हुए उससे जल्द से जल्द चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने को कहा।

Advertisement

सीओए ने बोर्ड से कहा कि नए वित्तीय ढांचे को लेकर आईसीसी के साथ मतभेद के बावजूद टीम की घोषणा में विलम्ब नहीं होना चाहिए।

सीओए ने कहा कि नियामक संस्था के साथ मतभेद के बाद भी बीसीसीआई को खिलाड़ियों के हितों की आहत नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उनका अधिकार है।

Advertisement

इसके लिए सीओए ने रविवार को होने वाली विशेष आम बैठक (एसजीएम) से पहले चौधरी को लिखे पत्र में चयन समिति की आपात बैठक बुलाने की मांग की और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित करने को कहा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार