किंग्सटन (जमैका), 3 अगस्त (CRICKETNMORE)| ऐसा लगता है कि बरसात सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को भारत के हाथों हार से बचा लेगी। शुरुअती दो दिनों तक कोई बारिश नहीं हुई लेकिन तीसरे दिन से बारिश का जो रुक-रुक कर होने का सिलसिला चला वह थमने का नाम नहीं ले रहा। ये भी पढ़ें: एबी डी विलियर्स के फैंस के लिए बुरी खबर, साउथ अफ्रीकी टीम से हुए बाहर

Advertisement

बारिश के कारण ही भारत ने अपनी पहली पारी विकेट पर 500 रनों पर घोषित कर दी थी और अब चौथे दिन मंगलवार को बारिश के कारण 15.5 ओवरों का खेल सम्भव हो सका।भारत ने हालांकि जितना खेल सम्भव हो सका, उसका भरपूर फायदा उठाते हुए 48 रनों के कुल योग पर मेजबान टीम के चार विकेट झटक लिए हैं। जरूर देखें: ये हैं हरभजन सिंह की इकलौती साली,खूबसूरती देखकर आप भी हो जाएंगे दीवानें

Advertisement

डारेन ब्रावो (20) का विकेट गिरने के साथ खेल रुका था और रुका ही रहा। जर्मेन ब्लैकवुड तीन रन बनाकर नाबाद हैं। ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के वन डे कप्तान बने मनीष पांडे।

कैरेबियाई टीम ने अबतक क्रेग ब्राथवेट (23), राजेंद्र चंद्रिका (1), मार्लन सैमुएल्स (0) और ब्रावो के विकेट गंवाए हैं। मेजबानों को हार बचाने के लिए काफी संघर्ष करना होगा लेकिन अगर बारिश मेहरबान रही तो फिर उसका काम आसान हो सकता है। 

अभी मेजबान 256 रनों से पीछे हैं और उनके सिर्फ छह विकेट सुरक्षित हैं, जिनमें से दो ही विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं।भारत के लिए इशांत शर्मा और अमित मिश्रा ने एक-एक सफलता हासिल की है जबकि मोहम्मद समी को दो विकेट मिले हैं।

भारत की ओर से पहली पारी में लोकेश राहुल (158) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 108) ने शतक लगाए हैं। मेजबान टीम ने पहली पारी में 196 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार