CSK vs GT: रिद्धिमान साहा के शानदार अर्धशतक और मोहम्मद शमी (2-19) की गेंदबाजी दम पर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने रविवार (15 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ यह तय हो गया है कि गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में अपना सफर खत्म करेगी, यानी फाइनल में पहुंचने के लिए उसे दो मौके मिलेंगे। चेन्नई के 133 रनों के जवाब में गुजरात ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

साहा ने 57 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 67 रनों की पारी खेली।  उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 20 रन और शुभमन गिल ने 18 रन बनाए। 

Advertisement

आईपीएल डेब्यू करते हुए चेन्नई लिए मथीशा पथिराना ने दो विकेट वहीं मोइन अली ने एक विकेट हासिल किया।   

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ (53) और एन जगदीसन (39 नाबाद) की पारी की बदौलत 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 133 रन बनाए।

गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके। वहीं, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार