IPL 2022: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने आखिरकार आईपीएल में अपना डेब्यू कर ही लिया। 20 साल के इस खिलाड़ी को हार्दिक पाडंया ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका भी दिया। साई सुदर्शन पहले ही मैच में लय में नजर आए और ठीक-ठाक बल्लेबाजी की। हालांकि, मैच के दौरान उनके साथ थोड़ा अजीब क्षण घटा था। दरअसल, साई सुदर्शन को ओवरों के बीच में ही टॉयलेट ब्रेक लेना पड़ा था।

Advertisement

साई सुदर्शन के टॉयलेट ब्रेक लेने के कारण खेल थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। 8वें ओवर की समाप्ति पर साई सुदर्शन को पिच छोड़कर टॉयलेट की दिशा में भागते हुए देखा गया। जिसके बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ियों और शुभमन गिल को 20 साल के इस खिलाड़ी के आने का इंतजार करना पड़ा। 

Advertisement

साई सुदर्शन थोड़े वक्त बाद जल्दी-जल्दी टॉयलेट से भागते हुए आते हैं और पिच पर अपने साथी शुभमन गिल को ज्वॉइन करते हैं। साई सुदर्शन ने जब टॉयलेट ब्रेक लिया तब वो 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। बता दें कि साई सुदर्शन ने अपने तमिलनाडु टीम के साथी विजय शंकर को रिप्लेस करके अपना आईपीएल डेब्यू किया। 

पंजाब के खिलाफ 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के लिए उन्होंने 30 गेंदों में 35 रन की उपयोगी पारी खेली। TNPL में पिछले साल साई सुदर्शन का शानदार सीजन घटा था जिसके परिणामस्वरूप उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट मिला। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद गुजरात की टीम 3 मैचों में 3 जीत के साथ फिलहाल अंकतालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार