IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चैन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में एक बार फिर लखनऊ ने युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी (ayush badoni) ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी पाई। आयुष बदोनी ने छोटी मगर साहसिक पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। आयुष बदोनी के बल्ले से 9 गेंदों पर 19 रन निकले जिसमें 2 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे।

Advertisement

हालांकि, इस दौरान आयुष बदोनी के बल्ले से निकाल एक छक्का महिला फैन के लिए दर्दनाक साबित हुआ। शिवम दुबे द्वारा फेंके जा रहे 19वें ओवर की पहली गेंद पर आयुष बदोनी ने स्‍क्‍वॉयर लेग की दिशा में शानदार छक्का लगाया। गेंद सीधा स्टैंड में जा गिरी जहां एक महिला कैच पकड़ने की कोशिश करते हुए नजर आई।

Advertisement

महिला अपनी इस कोशिश में कामयाब ना हो सकी और गेंद उसके हाथों से छटककर उसके सिर पर जा लगी। खुशकिस्‍मती ये रही कि महिला को ज्यादा चोट नहीं लगी हालांकि, गेंद सिर पर लगने के बाद महिला को दर्द से कराहते हुए देखा गया था।

वहीं अगर मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। सीएसके ने केएल राहुल की टीम को 211 रनों का लक्ष्‍य दिया। जिसे लखनऊ की टीम ने 3 गेंद पहले ही 6 विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया। एविन लुईस ने 23 गेंद में नाबाद 55 रनों की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार