आईपीएल 2025 के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है। इस मैच में दो जिगरी दोस्त शुभमन गिल और ईशान किशन एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी काफी अच्छे दोस्त हैं और जब ये दोनों मैच से पहले मिले तो एक बार फिर से मस्ती करते हुए देखे गए।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ईशान किशन और शुभमन गिल जीटी के नेट सेशन में मोहम्मद सिराज को बल्लेबाजी करते हुए देख रहे हैं। इस दौरान किशन सिराज के मजे लेते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा कि बॉल चाहे लेग स्टंप पर हो या ऑफ स्टंप पर सिराज का पैर एक ही दिशा में रहता है। किशन के अलावा शुभमन भी मज़ाक के मूड में नजर आए। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो जीटी ने पंजाब किंग्स से अपने सीजन के पहले मैच में मिली हार से मजबूती से उबरते हुए अगले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों को हराया और अब वो अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस बीच, एसआरएच के लिए चीजें बिल्कुल विपरीत रही हैं।

पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन बनाकर और आखिरकार 44 रनों से जीत हासिल करके अपने सीजन की सबसे शानदार शुरुआत की लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अगले तीन मैचों में टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार