भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और शुभमन गिल कितने अच्छे दोस्त हैं, ये हर फैन जानता है। ये दोनों जितना मैदान के अंदर मस्ती करते हैं उतनी ही मैदान के बाहर भी करते हैं। अक्सर दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों को 2003 की बॉलीवुड फिल्म गंगाजल के एक सीन को रिक्रिएट करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

मूल रूप से बिहार के तेजपुर में फिल्माई गई, अजय देवगन अभिनीत ये फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी। बिहार में जन्मे किशन को मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर गिल के चेहरे पर केक लगाते देखा जा सकता है जबकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षर पटेल ने गिल को पीछे से पकड़ रखा है।

Advertisement

बता दें, शुभमन गिल ने 8 सितंबर को भारतीय क्रिकेटर टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके चेहरे पर साथी खिलाड़ियों ने जमकर केक लगाया। वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो गिल ने हाल ही में चल रहे एशिया कप 2023 में नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अर्धशतक बनाए। हालांकि, दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ 25 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।

Also Read: Live Score

दूसरी ओर, किशन ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से अपने कारनामों से सुर्खियां बटोरीं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ग्रुप चरण में 81 गेंदों पर 82 रन बनाए। हालांकि, वो श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 61 गेंदों पर 33 रन ही बना पाए। उनके ये 33 रन भी काफी अहम साबित हुए और भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार