भारतीय टीम इस समय हार्दिक पांड्या के अलावा एक और तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर की तलाश कर रही है। पांड्या से पहले कई विकल्प आज़माए गए लेकिन वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल नहीं हो पाए लेकिन इस समय एक और तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर उभरकर सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑलराउंडर अपनी स्विंग बॉलिंग और तूफानी बल्लेबाज़ी से लाइमलाइट लूट रहा है।

Advertisement

ये ऑलराउंडर कोई और नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के लिए खेलने वाले औकिब नबी हैं। नबी हाल ही में जम्मू कश्मीर की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए भी नजर आए थे। जो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि औकिब अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के अलावा स्विंग का भी प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी बॉलिंग के सामने बल्लेबाज़ नतमस्तक नजर आ रहे हैं।

Advertisement

वहीं, इसी क्लिप में उनकी बैटिंग भी देखी जा सकती है जहां वो लंबे-लंबे चौके छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं। क्रिकेट फैन्स उनका ये वीडियो देखकर उन्हें आईपीएल में खेलता देखना चाह रहे हैं और फैंस सभी फ्रेंचाइजी से अपील भी कर रहे हैं कि उमरान मलिक के बाद नबी को भी आईपीएल में मौका दिया जाए ताकि उनकी असली प्रतिभा को दुनिया देख सके। कई फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि नबी हार्दिक पांड्या के अच्छे जोड़ीदार हो सकते हैं इसलिए उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया में भी मौका दिया जाए।

अगर जम्मू कश्मीर के इस ऑलराउंडर की बात करें तो नबी ने अबतक 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ-साथ लिस्ट ए में भी उनके नाम 19 विकेट दर्ज है। अगर टी-20 की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मैट में 17 मैच खेलकर 20 विकेट हासिल किए हैं।ये तो रही उनकी गेंदबाज़ी की बात लेकिन अब उनकी बल्लेबाज़ी की भी बात करना जरूरी है क्योंकि वो आखिरी ओवर्स में बड़े-बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। अभी तक नबी ने फर्स्ट क्लास में 313 रन बनाए हैं तो वहीं, टी-20 फॉर्मैट में 67 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार