वर्ष 1990 और 2000 के दशक की शुरूआत में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के मैचों को एक कड़े मुकाबले के रूप में देखा जाता था और रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

Advertisement

 जहां रायपुर के शहीद वीर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंडस के इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में दो टीमों के लीजेंड एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। हालांकि, ये मैच इसलिए और ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो सबसे महान और धुरंधर बाएं हाथ के बल्लेबाज एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे।

Advertisement

वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा एक बार फिर से प्रतिस्पर्धा करने और यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी सनथ जयसूर्या, एमराल्ड आइल की लीजेंड टीम से अधिक आकर्षक और प्रभावी हैं।

दूसरी तरफ, जयसूर्या एक ऐसे मुकाबले के लिए उत्सुक होंगे, जो अतीत में अपनी बाउंड्री छक्कों के साथ स्टेडियम को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूनार्मेंट अतीत की यादें याद दिलाएगी। साथ ही इस टूनार्मेंट में कुछ लीजेंड खिलाड़ियों की भी परीक्षा होगी, जिनके सामने अपने टेस्ट और 50 ओवरों के खेल के क्लास को सबसे ग्लैमरस प्रारूप यानी टी20 में जारी रखने की चुनौती होगी।

टी20 में बल्लेबाजी रिकॉर्ड को देखें तो, जयसूर्या के पास अधिक अनुभव है और वह 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 629 रन के साथ काफी आक्रामक रहे हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, लारा ने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

 
Advertisement

ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो, जयसूर्या ने वनडे में 13430 रन बनाए है। उन्होंने साथ ही 111 मैचों में एक शतक के साथ 2317 रन बनाए हैं, जबकि लारा ने तीन टी20 मैचों में 99 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है और 65 रन उनका सर्वोच्च है। टी20 रिकॉर्ड के मामले में लारा के मुकाबले जयसूर्या का पलड़ा भारी है। लेकिन हर एक मैच एक नया मैच है और वेस्टइंडीज अपने प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को पछाड़ने के लिए उत्सुक होंगे।

श्रीलंका के पास जयसूर्या के अलावा सीमित ओवर के दिग्गज तिलकरत्ने दिलशान के साथ जबरदस्त लाइन-अप है, जिसमें उपुल थरंगा, रसेल अर्नोल्ड, चमारा सिल्वा, नुवान कुलसेकरा, रंगना हेराथ के साथ साथ कुछ और भी बड़े नाम है।

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज के पास कुछ बड़े नाम हैं। लेकिन उनके पास जो कमी है वह है टी 20 अनुभव की। लेकिन सभी की निगाहें टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ पर होंगी, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।

Advertisement

टीमें :(संभावित)

श्रीलंका लेजेंड्स : तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), चमारा सिल्वा, दुलंजना विजेसिंघे, मलिंदा वनार्पुरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा, अजंता मेंडिस, धमिका प्रसाद, नुवान कुलसेकरा, रंगना हेराथ, थिलन तुषारा, चिंतका जयसिंघे, परवेज महारूफ, रसेल आर्नोल्ड, चमारा कपुगेदेरा।

वेस्टइंडीज लेजेंड्स : ब्रायन लारा (कप्तान), नरसिंह डोनरेन, एडम सैनफोर्ड, दीनानाथ रामनारेन, प्रेडो कॉलिन्स, रेयान ऑस्टिन, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट, कार्ल हूपर, ड्वेन स्मिथ, महेंद्र नागामुटू, रिडली जैकब्स, विलियम पकिर्ंग्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार