इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच फिलहाल रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं। वो इस समय मेहमान टीम के स्कोर से 138 रन पीछे है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरे दिन पहले सेशन में 100.4 ओवरों में 416 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। 

Advertisement

इंग्लैंड को अपनी पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो सिर्फ 10 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि, जो रूट इससे पहले भी आउट हो सकते थे लेकिन कैमरुन ग्रीन की नो बॉल ने उन्हें जीवनदान दे दिया। ये घटना तब घटित हुई जब रूट सिर्फ एक रन पर थे।

Advertisement

इंग्लिश पारी का 39वां ओवर करने के लिए कैमरुन ग्रीन आए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद बाउंसर डाली जिस पर रूट ने पुल लगाने की कोशिश की मगर गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ और गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। अंपायर के लिए ये आसान सा फैसला था और अंपायर के आउट देते ही रूट ने पवेलियन की ओर चलना शुरू कर दिया।

Also Read: Live Scorecard

ऑस्ट्रेलियाई टीम रूट का विकेट मिलने पर जश्न में डूब चुकी थी लेकिन कुछ ही सेकेंड में उनका ये जश्न हैरानी में बदल गया क्योंकि थर्ड अंपायर ने ग्रीन की इस गेंद को नो बॉल दे दिया। इसके बाद ग्रीन के चेहरे का रंग उड़ गया और जो रूट वापस बल्लेबाजी पर आ गए। ग्रीन ने जिस गेंद पर रूट को आउट किया था ये उनकी इस पारी की पांचवीं नो बॉल थी। हालांकि, रूट इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 10 के स्कोर पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार