एशेज 2023 के 5वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रुट (Joe Root) ने मार्क वुड की गेंद पर स्लिप में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का स्लिप में एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। रुट के शानदार कैच की वजह से इंग्लैंड को दूसरे दिन पहली सफलता मिल गयी। आपको बता दे कि इंग्लैंड कल पहले दिन ही 283 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी थी। 

Advertisement

पारी का 43वां ओवर करने आये मार्क वुड ने 5वीं गेंद  ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ डिलीवरी डाली। लाबुशेन ने इसको रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गयी। वहीं पहले स्लिप में खड़े जो रुट ने बाएं हाथ से गिरते हुए शानदार कैच पकड़ा। अच्छी बात ये रही कि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो कैच के लिए नहीं गए। लाबुशेन ने 82 गेंद में मात्र 9 रन बनाये। ये लाबुशेन की बहुत धीमी पारी थी। ख्वाजा ने उनके साथ 42 (156) रन की साझेदारी की। 

एशेज पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज के लिए सबसे कम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 75 गेंदों का सामना)

8.82 - कार्ल रैकमैन, सिडनी, 1991

8.86 - रॉन ऑक्सेनहैम, मेलबर्न, 1929

10.97 - मार्नस लाबुशेन, द ओवल, 2021

14.16 - ग्राहम येलोप, सिडनी, 1979

एशेज टेस्ट में सबसे कम साझेदारी रन-रेट (न्यूनतम 150 गेंदों का सामना)

1.61 - उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन, द ओवल, 2023

1.75 - माइकल कारबेरी और जो रूट, एडिलेड, 2013

1.86 - फिल ह्यूज और शेन वॉटसन, सिडनी, 2011

1.94 - स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन, एडिलेड, 2021

टीमें 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, टॉड मर्फी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार