पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने गुरुवार को आईपीएल 2023 के 18वें मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को आउट करते हुए इतिहास रच दिया। पंजाब के होमग्राउंड, मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रबाडा ने साहा को आउट कर अपना 100वां आईपीएल विकेट लिया। उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 100 विकेट लेने का कारनामा सिर्फ 64 पारियों में बनाया। साहा ने इस मैच में 30(19) रन की पारी खेली। 

Advertisement

आपको बता दे कि मलिंगा ने 70 पारियों में 100 विकेट लिए थे। वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार है। उन्होंने 81 पारियों में 100 विकेट लेने का कारनामा करके दिखाया था। चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल है। उन्होंने भी 81 पारियों में 100 विकेट चटकाए थे। 5वें स्थान पर गुजरात राशिद खान है। उन्होंने आईपीएल में 100 विकेट 83 पारियों में लिए थे। 

Advertisement

18वें मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 36(24) रन  मैथ्यू शॉर्ट ने लगाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 25(23) और शाहरुख खान ने 22(9) रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मोहित शर्मा ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 18 रन देते हुए 2 विकेट लिए। आपको बता दे मोहित शर्मा ने इससे पहले अपना आखिरी आईपीएल मैच 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था। ये गुजरात के लिए उनका डेब्यू था। मोहित के अलावा एक-एक विकेट मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान ने अपने नाम किया। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कागिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार