वेलिंगटन, 19 मार्च (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजी कोच क्रैग मैक्मिलन ने टीम के कप्तान केन विलियमसन को विश्व क्रिकेट में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाला सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। न्यूजीलैंड को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैक्मिलन के हवाले से लिखा है, "मेरा मानना है कि वह (विलियमसन) नंबर तीन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। हकीकत यह है कि जब आप नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं तो आप सलामी बल्लेबाज भी हो सकते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुश्किल हालात में नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज लय में होते हैं। विलियमसन मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं। वह इस नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।"

इस श्रृंखला में टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम का बल्ला खामोश ही रहा है। मैक्मिलन का मानना है कि लाथम को बुनियादी तकनीक पर लौटने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "लाथम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हम जानते हैं कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने छह शतक जड़े हैं और शायद सबसे मुश्किल क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने ऐसा लंबे समय तक किया है।"

उन्होंने कहा, "यह बुनियादी तकनीक पर लौटने की बात है। उनके कुछ फैसले गलत थे। गेंद जब पूरी तरह से फुल लैंथ पर नहीं थी तब ड्राइव खेलना गलत था। वह इस बात को जानते हैं। हमें उन्हें इस तरह के अच्छे फैसलों के बारे में बताना होगा और वे फिर वही लय में लौट आएंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार