आईपीएल 2023 का पहला मैच बेशक गुजरात टाइटंस ने जीतकर विजयी शुरुआत की हो लेकिन पहला मैच खत्म होते ही इस टीम को एक बड़ा झटका लग चुका है। स्टार बल्लेबाज केन विलियमयसन घुटने की चोट के चलते पूरे आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वो बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और छक्का बचाने के चलते वो अपने घुटनों पर गिर गए थे और बुरी तरह चोटिल हो गए थे।

Advertisement

अब ताजा अपडेट के अनुसार वो पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं और अब गुजरात को उनके बिना ही खेलना होगा। स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, विलियमसन इस सीजन में किसी भी आईपीएल मैच में नजर नहीं आएंगे। अगर इन मीडिया रिपोर्ट्स में ज़रा सी भी सच्चाई है तो ये गुजरात के लिए एक बहुत बड़ा झटका होने वाला है क्योंकि टाइटंस के लिए पहला सीजन खेल रहे विलियमसन शानदार लय में नजर आ रहे थे और वो इस टीम को आगे तक ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते थे।

Advertisement

विलियमसन की चोट पर अपडेट देते हुए गुजरात टाइटंस के कोच गैरी कर्स्टन ने बताया, "ये अच्छा नहीं लगा। मुझे आशा है कि ये बहुत बुरा नहीं होगा। हमें जल्द ही उसकी स्थिति के बारे में पता लगाना होगा।”

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो शुभमन गिल की ताबड़तोड़ 63 रनों की पारी के चलते गुजरात टाइटंस ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, विलियमसन के चोटिल होते ही गुजरात ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर साई सुदर्शन को टीम में शामिल कर लिया। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अंबाती रायडू की जगह गेंदबाज तुषार देशपांडे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मौका दिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार