19 दिसंबर, चेन्नई (CRICKETNMORE)। भले ही करूण नायर वीरेंद्र सहवाग के 319 रन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए लेकिन करूण नायर ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो तिहरा शतक 2 दफा लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग भी नही कर पाए थे।  वनडे में कोहली के नेतृत्व में खेलगें धोनी

करूण नायर की पारी देखकर इमोशनल हुए कपिल देव, मैच के बाद रो पड़े: VIDEO

Advertisement

करूण नायर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद सबसे तेजी से तिहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। करूण नायर ने अपने करियर के तीसरे टेस्ट मैच में ही तिहरा शतक जमाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

Advertisement

इससे पहले अपने टेस्ट करियर में सबसे कम मैच खेलकर तिहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाज सर लियोनार्ड हटन के नाम था। सर लियोनार्ड हटन ने अपने टेस्ट करियर के केवल 6ठे टेस्ट मैच में ही तिहरा शतक जमाकर इतिहास लिखा था.

सर लियोनार्ड हटन ने यह कारनामा साल 1938 में ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलकर इस अनोखे कारनामें को अंजाम दिया था। करूण नायर का तिहरा शतक, तोड़ डाला कई दिग्गजों के महारिकॉर्ड को

आपको बता दें सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला तिहरा शतक 21वें टेस्ट मैच में साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ जमाया था।  कोहली ने अपने फैन्स के नाम एक खास संदेश दिया साथ ही कप्तानी को लेकर किया ये खुलासे

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार