चेन्नई, 19 दिसम्बर | करुण नायर (नाबाद 303) के शानदार शतक की बदौलत भारत ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 12 रन बना लिए हैं। वह अभी भी मेजबानों से 270 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज केटान जेनिंग्स (नाबाद 9) और एलिस्टर कुक (नाबाद 3) क्रिज पर जमे हुए हैं।

Advertisement

करूण नायर का तिहरा शतक, तोड़ डाला कई दिग्गजों के महारिकॉर्ड को

भारत ने नायर और लोकेश राहुल (199) की नायाब शतकीय पारियों की बदौलत टेस्ट इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। राहुल और नायर के अलावा भारत की इस रिकॉर्ड पारी में रविचंद्रन अश्विन (67) और रवींद्र जडेजा (51) का अहम योगदान रहा। इससे पहले भारत का सर्वोच्च स्कोर 726 रन था, जो उसने श्रीलंक के खिलाफ 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बनाए थे।

84 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत ने रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार भारत ने किया ऐसा कारनामा

तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे नायर का यह पहला टेस्ट शतक था और पहले शतक के तौर पर तीहरा शतक लगाने वाले वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और डॉसन ने दो-दो विकेट लिए। उनके अलावा मोइन अली, आदिल रशीद और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया है।

BREAKING: आईपीएल 2017 से इस आईपीएल टीम ने 5 बड़े खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

इंग्लैंड ने पहली पारी में मोइन (146), जोए रूट (88), जॉनी बेयरस्टो (49), डॉसन (नाबाद 66) और राशिद (60) की बदौलत 477 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पांच मैचों की श्रृंखला का यह आखिरी टेस्ट है। भारत ने पहले ही श्रृंखला 3-0 से बढ़त ले रखी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार