आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) नज़दीक है, ऐसे में सभी टीमों ने इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम भी इसके लिए तैयारियां कर रही है और आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेलते नजर आएंगे। इसी बीच आज हम आपको बताने वाले हैं उन तीन स्टार खिलाड़ियों के बारे में जो शायद आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम का हिस्सा ना बने। इन खिलाड़ियों को भारतीय चयनकर्ताओं ने नज़रअंदाज किया है।

Advertisement

केएल राहुल (KL Rahul)

Advertisement

विकेटकीपर बैटर केएल राहुल के लिए भारतीय टी20 टीम के दरवाजे बंद होते नज़र आ रहे हैं। केएल राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने लंबे समय से कोई भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला। केएल राहुल ने आखिरी बार फटाफट फॉर्मेट में इंडियन जर्सी साल 2022 में पहनी थी और तब भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय चयनकर्ता विकेटकीपर के तौर पर दूसरें खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं, ऐसे में अगर केएल राहुल आगामी आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाते तो ऐसे में उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप के दरवाजें पूरी तरह बंद हो जाएंगे।

 

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

हमारी लिस्ट में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। श्रेयस को हाल ही में भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया था। वो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टी20 सीरीज का हिस्सा भी थे। हालांकि अब उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

Advertisement

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर के लिए टी20 टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब टी20 टीम में विराट और रोहित की वापसी हो गई है। वहीं मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के आने के बाद उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी। यही वजह है श्रेयस वर्ल्ड कप 2024 टी20 टीम का हिस्सा बनेंगे, ये कहना बेहद मुश्किल है।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

Also Read: Live Score

Advertisement

दाएं हाथ के अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल को एक बार फिर भारतीय चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया है। चहल ने भारत के लिए 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 96 विकेट झटके हैं। बीते समय में चहल ने लगातार ही आईपीएल में भी कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। चहल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त में खेला था, इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्चे थे जिसके बाद से उन्हें दोबारा टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में ये लगभग तय है कि अगर वो कुछ कमाल नहीं करते तो आगामी वर्ल्ड कप में भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार