केकेआर के इस क्रिकेटर ने की शादी

Updated: Sat, Jul 09 2016 15:06 IST
सूर्यकुमार यादव और देविशा इमेज ()

जुलाई 09, मुंबई (CRICKETNMORE): आईपीएल की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शादी के बंधन के बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफेंड देविशा के साथ शादी की। वे काफी लम्बे समय से देविशा के साथ रिलेशनशिप में थे।

आपको बता दे कि सूर्यकुमार और देविशा दोनों ने अपने-अपने सोशल अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर की है। दोनों की इंगेजमेंट 29 मई को हुई थी।

सूर्यकुमार ने बेहद ही गुप्त तरीके से शादी को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी में किसी भी क्रिकेटर ने शिरकत नहीं की।

आईपीएल 9 के एक मैच में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी दमदार रहा था जहां उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ एक मैच में 49 गेंद में 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें