जुलाई 09, मुंबई (CRICKETNMORE): आईपीएल की फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शादी के बंधन के बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफेंड देविशा के साथ शादी की। वे काफी लम्बे समय से देविशा के साथ रिलेशनशिप में थे।
Advertisement
आपको बता दे कि सूर्यकुमार और देविशा दोनों ने अपने-अपने सोशल अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर की है। दोनों की इंगेजमेंट 29 मई को हुई थी।
Advertisement
सूर्यकुमार ने बेहद ही गुप्त तरीके से शादी को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी में किसी भी क्रिकेटर ने शिरकत नहीं की।
आईपीएल 9 के एक मैच में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन काफी दमदार रहा था जहां उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ एक मैच में 49 गेंद में 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।