फरवरी 24, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों कोलकाता में हैं। माही यहां झारखंड टीम के साथ विजय हरारे ट्रॉफी खेलने पहुंचे हैं। इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी बिल्कुल नए अवतार में दिखे।

Advertisement

गौरतलब है कि 25 फरवरी को झारखंड की झारखंड की टीम अपना पहला मैच कर्नाटक के साथ खेलेगी। इस मैच से पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स ने आज ईडन गार्डन स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया।

Advertisement

प्रैक्टिस के दौरान जब धोनी नीली टीशर्ट और शॉट्स पहनकर ग्राउंड पर पहुंचे तब वहां मौजूद धोनी के तमाम फैंस बस उन्हें देखते ही रह गए। धोनी ने न सिर्फ अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी थी बल्कि सफेद दाढ़ी में वे काफी अजीब लग रहे थे।

धोनी ने तेज धूप में अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ करीब तीन घंटे प्रैक्टिस की। वनडे फॉर्मेंट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड की टीम को ग्रुप डी में रखा गया है। झारखंड की टीम के अलावा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र, हैदराबाद, सर्विसेस और जम्मू एण्ड कशमीर है की टीम को भी इसी ग्रुप में रखा गया है।

Advertisement

आपको बता दे धोनी की टीम में इशांक जग्गी, इशान किशन, विराट सिंह और सौरभ तिवारी जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

 


माही यहां झारखंड टीम के साथ विजय हरारे ट्रॉफी खेलने पहुंचे हैं

 


झारखंड के प्लेयर सौरभ तिवारी से हाथ मिलाते हुए रॉबिन उथप्पा।

 
Advertisement


इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी बिलकुल नए अवतार में दिखे

 


25 फरवरी को झारखंड की टीम अपना पहला मैच कर्नाटक के साथ खेलेगी

 


प्रैक्टिस के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी और रॉबिन उथप्पा मिलते हुए। उथप्पा कर्नाटक की तरफ से खेल रहे हैं।

 
Advertisement


धोनी ने तेज धूप में अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ करीब तीन घंटे प्रैक्टिस की

 


प्रैक्टिस के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार