1 मार्च, हेमिल्टन (CRICKETNMORE)।हेमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2- 2 से बराबरी कर लिया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने लाजबाव 180 रन की मैच जीताऊ पारी खेली जिसके बदौलत न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर कमाल कर दिया। मार्टिन गुप्टिल ने 138 गेंद पर 180 रन की पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। अपने इस बेहतरीन पारी में मार्टिन गुप्टिल ने वनडे क्रिकेट में कई असाधारण रिकॉर्ड भी बनाए।

मार्टिन गुप्टिल ने वनडे में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड आगे क्लिक करके जाने►

 

मैच रिपॉर्ट-

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 279 रन बनाए।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के तरफ से डिविलियर्स ने 72, डु प्लेस्सिस ने 67 और हाशिम अमला ने 40 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में जीतन पटेल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। इसके साथ – साथ सभी न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने 1 -1 विकेट झटके।

पिछले 16 वनडे मैच के बाद साउथ अफ्रीका की टीम के साथ यह पहली दफा हुआ जब कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज शतक जमाने में असफल रहा।

Advertisement

280 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने केवल 3 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। मार्टिन गुप्टिल 180 रन बनाकर नॉट आउट रहे और साथ ही रॉस टेलर ने 66 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने अपने वनडे करियर का 12वां शतक जमाने में सफल रहे।

 साउथ अफ्रीका के तरफ से इमरान ताहिर 2 विकेट लेने में सफल रहे तो साथ ही 1 विकेट कागिसो रबाडा को 1 ही विकेट मिला।

मार्टिन गुप्टिल ने रचा वनडे क्रिकेट में फिर से नया इतिहास►

 

# मार्टिन गुप्टिल 180 रन बनाकर नॉट आउट रहे। ऐसा करते ही गुप्टिल न्यूजीलैंड के अकेले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उच्चतम स्कोर बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के साथ था। विलियमसन ने 2013 में 145 नॉट आउट रन की पारी खेली थी ।

Advertisement

# मार्टिन गुप्टिल ने वनडे में 3 दफा 150 प्लस का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

# टारगेट को चेस करते हुए मार्टिन गुप्टिल चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने उच्च स्कोर बनाए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉट पहले नंबर पर हैं उन्होंने 185* रन, धोनी 183* कोहली 183, गप्टिल 180*, डी कॉक 178 और गिब्स और तेंदुलकर 175 रन बनाए हैं।  BREAKING: डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली का किया इस तरह से अपमान, क्रिकेट जगत चौंका

# मार्टिन गुप्टिल वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 3 दफा 180 प्लस का स्कोर बनाया है। मार्टिन गप्टिल के खाते में अबतक 237*, 189 और 180 रन हैं।

Advertisement

# इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल वनडे क्रिकेट के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के जमाने का कारनामा 2 दफा किया हो।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार