23 अक्टूबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में धोनी ने कमाल कर दिया।  धोनी ने अपने वनडे करियर में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनानें वाले लिस्ट में धोनी तीसरे नंबर पर पहुंच गए है। इस मामले में पहले नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं जिनके नाम 13341 रन है। लाइव स्कोर, न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे

Advertisement

दूसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं जिनके नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर 9410 रन है।

झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान

Advertisement

आपको बता दें धोनी ने अबतक 281 वनडे मैच खेलकर 9000 वनडे रन बनानें में सफलता पाई है। 9000 वनडे रन बनाते ही धोनी भारत के तरफ से 5वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 9000 रन बनानें का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा धोनी ने वनडे क्रिकेट में भारत के तरफ से सर्वाधिक छक्के जमाने के रिकॉर्ड में सचिन की बराबरी कर ली है। सचिन के नाम 195 छक्के दर्ज हैं।

VIDEO: 3G- Jio 4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी, रॉस टेलर को इस तरह से किया स्टंप

गौरतलब है कि तीसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 286 रन की जरूरत है। ये खबर लिखे जाने तक भारत ने 2 विकेट पर 85 रन बना लिए थे। कोहली 51 और धोनी 39 रन बनाकर खेल रहे थे.

वीडियो: धोनी और कोहली ने तीसरे वनडे से पहले जसप्रीत बुमराह के साथ किया ऐसा हैरान करने वाला बर्ताव

वैसे  धोनी ने साल 2013 में मोहाली के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ खेलते हुए 139 रन की नाबाद पारी खेली थी उसके बाद से धोनी वनडे में शतक नहीं बना पाए हैं।

न्यूजीलैंड की हालत देख इस कमेंटेटर ने किया बदसलूकी, लाइव कमेंट्री में की ऐसी हरकत

लेकिन आज धोनी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए है जिससे धोनी के इरादे पूर्ण रूप से स्पष्ट हो गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार